गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराकर दोषियों को दंडित कराने की मांग को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने सरजू पाण्डेय पार्क में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। भाकपा-माले के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि योगी शासन के नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से पुलिस राज में तब्दील हो गया है। अपराधिक घटनाओं के आरोपियों को सजा अब अदालतें नहीं पुलिस प्रशासन देने लगा है। गाजीपुर का कमलेश बिंद एनकाउंटर मामला प्रदेशभर में जारी फर्जी एनकाउंटर की घटनाओं की ही एक कड़ी है। यह भी पढ़ें- एस एफ आई के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी को रिहा करने की मांग उन्होंने कहा कि एनकाउंटर और बुल्डोजर न्याय प्रणाली पर अंक...