सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. निशा रानी धनवार उपस्थित थी। मौके पर छात्रा तानिया डुंगडुंग, नेहा कुमारी और सोनी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत महिला जागरूकता रैली से हुई। जो कॉलेज परिसर से शुरू होकर सुंदरपुर तक निकाली गई। डॉ. निशा रानी धनवार ने महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के दृष्टिकोण पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर चर्चा-परिचर्चा की गई।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.