बांका, अप्रैल 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को एबीवीपी का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह मिलकर कॉलेज में मौजूद शैक्षणिक व बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। मौक़े पर प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि, कॉलेज में लंबे समय से कई जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापनसमस्याओं का समाधान वहीं एबीवीपी के पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीर बताते हुए उनका जल्द समाधान करने की मांग की। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से साइकिल स्टैंड की व्यवस्था, कैंटीन की सुविधा, बाथरूम का नवनिर्माण और सेमिनार हॉल को आधुनिक तकनीक से लैस करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।वहीं कई छात्रो...