मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजों के कर्मचारी बुधवार से दो दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारी संघ के राजीव रंजन ने बताया कि सभी 42 अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी संघ, संविदाकर्मी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कर्मचारी एलएस कॉलेज परिसर से जुलूस लेकर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...