कॉलेज और विभाग छात्रों के आवेदनों को करेंगे अपलोड
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट के सुधार के लिए अब कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष छात्रों के आवेदन को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसका निर्देश विवि के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने जारी किया है। उन्होंने प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे नियम के अनुसार छात्रों के आवेदनों को अनुमोदित कर पोर्टल पर अपलोड करें। आवेदन की हार्ड कॉपी भी विवि के काउंटर पर जमा करनी है। विवि प्रशासन आवेदन की जांच करेगा और आवेदन सही पाये जाने पर उसकी रिपोर्ट कॉलेज और विभाग को ईमेल पर भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- सामूहिक नकल में पकड़े गए पांच हजार छात्रों को पक्ष रखने का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.