बिजनौर, दिसम्बर 8 -- जैनमुनि 105 श्री समर्पण महाराज ने जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्ष निर्माण एवं श्री ऋषभ नाथ मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखा। पाड़ला में श्री ऋषभ नाथ दिगम्बर जैन मंदिर द्वार पर दो ऐरावत हाथी स्थापित किये गये। जैन कॉलेज में पहुंचने पर प्रबंध समिति ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को अतिशय क्षेत्र पाड़ला के के भगवान विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे 108 श्री समर्पण सागर जी महाराज ने मंदिर निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर की भव्यता से क्षेत्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा। प्रबंधक राजीव जैन ने बताया कि श्री ऋषभ नाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में दो ऐरावत हाथी सिंह द्वार‌ पर विराजमान हुए। इससे पूर्व जैन मुनि नगर के जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे जहां पर प्रबंध समिति द्वारा जैन मुन...