मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक चौथे सेमेस्टर के छात्रों की इंटर्नशिप की मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई। बीआरएबीयू प्रशासन ने एक से 31 जुलाई तक छात्रों को इंटर्नशिप कराने का निर्देश कॉलेजों को दिया था। छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में इंटर्नशिप कराई जानी थी। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों से छात्रों के इंटर्नशिप की रिपोर्ट मांगी जाएगी। छात्रों का इंटर्नशिप चार क्रेडिट का था। सभी छात्रों के लिए इंटर्नशिप को करना अनिवार्य किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...