वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू से संबंद्ध कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों की खाली सीटें भरने के लिए एक अंतिम प्रयास किया जाएगा। कॉलेजों में अब भी विभिन्न पाठ्यक्रमों की लगभग 45 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। एकेडमिक काउंसिल के निर्देश पर प्रवेश समिति की तरफ से कॉलेजों में मॉपअप फेज-2 की घोषणा की गई है।

मॉपअप फेज-2 की तारीख 10 सितंबर को सभी कॉलेजों में स्पॉट काउंसिलिंग की तरह की मॉपअप फेज-2 के अंतर्गत प्रवेश लिए जाएंगे। बीएचयू से संबद्ध वसंत महिला महाविद्यालय, वसंत कन्या महाविद्यालय, आर्य महिला पीजी कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल 1953 सीटें हैं। स्पॉट राउंड के बाद भी कॉलेजों में कुल लगभग 55 फीसदी सीटें ही भरी जा सकीं।

सीट्स की स्थिति वसंत महिला महाविद्यालय में लगभग 61 फीसदी तो आर्य महिला मे...