दरभंगा, अप्रैल 11 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसका सीधा प्रभाव विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर पड़ा है।पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में परीक्षा एवं परिणाम की प्रक्रिया पूरी तरह अनियमित हो चुकी है। समय पर परीक्षाएं नहीं हो रही हैं और रिजल्ट में अत्यधिक विलंब हो रहा है, जिससे छात्रों का सत्र लगातार पीछे जा रहा है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए अविलंब चुनाव कराने की मांग की है। विश...