कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन और कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ की मांग के बाद कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कर दी है। जनभवन के आदेश पर विवि प्रशासन ने डब्ल्यूआरएन (वेब रजिस्ट्रेशन नंबर) को बंद कर दिया था। डब्ल्यूआरएन के बिना किसी भी कॉलेज में प्रवेश संभव नहीं है। विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को हो रही समस्याओं की जानकारी मिली। छात्रहित में रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 अगस्त तक की गई है। यह भी पढ़ें- स्नातक छठे सेमेस्टर में 31 अगस्त तक नामांकन यह भी पढ़ें- कुविवि में प्रवेश को आवेदन प्रक्रिया संपन्न, 31 तक लेना होगा दाखिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...