भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवददाता गांधी विचार विभाग में बुधवार को पूर्ववर्ती शोध छात्रों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा हुई कि प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेजों सहित मुख्यालय के कॉलेजों में गांधी विचार की विभाग की पढ़ाई शुरू हो। इस मौके पर गांधी विचार परिषद, बिहार के पुनर्गठन के संबंध में चर्चा हुई। इसके लिए 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई। बैठक में डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, डॉ. रोशन सिंह, डॉ. शशि कुमार, रेणु सिंह, निरंजन कुमार मंडल, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। अब अगली बैठक 15 जून को गांधी विचार विभाग में करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...