शामली, जुलाई 20 -- शामली। मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में इस बार स्नातक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कम होने के कारण कॉलेजों में ओपन मेरिट के बाद भी लगभग 35 से 40 फीसदी सीटें खाली रह गयी है। इन खाली सीटों को भरने के लिए विवि ने 21 जुलाई से दोबारा रजिस्ट्रेशन खोल दिए है। इसमें जिन विद्यार्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके अलावा पूर्व में पंजीकृत छात्र अपने पंजीकरण में संशोधन कराना चाहते है तो वह संशोधन करा सकते है। मां शाकुम्भरी देवी विवि के अंतर्गत स्नातक में प्रवेश के लिए इस बार राजकीय एवं एडिड कॉलेजों में बीए, बीएससी एवं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कम हुए है। विवि की की ओपन मेरिट पर भी प्रवेश होने के कारण कॉलेजों में सीटें नहीं भरी है। सोमवार में कॉलेजों में ओपन मेरिट से...