मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के सभी 42 अंगीभूत कॉलेजों में मंगलवार को कामकाज ठप रहा। कर्मियों ने कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। आरबीबीएम कॉलेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे कुलपति को भी कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के कर्मी मंगलवार से दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल हैं।कॉलेजों में नामांकन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को कर्मियों ने लौटा दिया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने कॉलेजों को बंद रखा और सभी कार्यों का बहिष्कार किया। कॉलेजों में पठन पाठन, परीक्षा और नामांकन भी मंगलवार को नहीं हो सका। आंदोलन में महाविद्यालय के नियमित कर्मचारी के साथ-साथ सभी दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी एवं व्य...