कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड प्रोग्राम चलेगा
पटना, जून 16 -- स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके तहत नए शैक्षणिक सत्र से सभी डिग्री कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) चलेगा। इससे मिलने वाले अनुभव से वे पेशेवर बन सकेंगे। इस संबंध में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा है। पिछले दिनों इस प्रोग्राम के कार्यान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पूर्वी क्षेत्र) के साथ समझौता किया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी कम होगी तथा छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल अर्जित करने में मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.