दरभंगा, अगस्त 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कॉलेजों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर विवि के कुलसचिव ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। कुलसचिव कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी कॉलेजों में 28 अगस्त से चार सितंबर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेलों में से कम से कम छह खेलों की प्रतियोगिताएं (पुरुष एवं महिला दोनो वर्ग) आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल...