एटा, जुलाई 7 -- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, सनद जनपद में आ गई है। अब तक 575 विद्यालयों में 300 तक अंकतालिकायें पहुंच गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि यूपी बोर्ड की अंकतालिकायें एवं सनद कार्यालय को प्राप्त हो गई है। सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है वह प्राप्त कर छात्र-छात्राओं को वितरण कराना सुनिश्चित करें। जिससे 12वीं के छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश ले सकेंगे। बिना अंकतालिका, सनद के उनका डिग्री कालेज में प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में 575 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक 300 कालेजों में अंकतालिका, सनद पहुंच चुकी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग 57 हजार से अधिक हाईस्...