हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी। कॉलटेक्स क्षेत्र में नलकूप में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पांच सौ से अधिक लोग प्रभावित रहे। जल संस्थान के एई रविन्द्र कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण नलकूप अचानक बंद हो रहा है। तकनीकी दिक्कत भी आई है जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी समस्या को दूर करने में तकरीबन 4 से 5 दिन लगेंगे। समस्या का निस्तारण नहीं होने तक प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...