रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में कॉर्मिशियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इस समस्या का निराकरण कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों को कॉर्मिशियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस निर्णय का असर झारखंड के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसाय और उनके कर्मचारियों पर पड़ रहा है। रांची स्थित कई औद्योगिक संस्थानों ने अवगत कराया है कि औद्योगिक कैंटी...