रिषिकेष, मार्च 20 -- ऋषिकेश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत अभी तक खत्म नहीं हुई है। सरकार की ओर से राहत के आदेश के बावजूद जहां एजेंसियों पर कॉर्मिशयल सिलेंडर का स्टॉक नहीं पहुंच रहा है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर भी बुकिंग के बावजूद समय पर घरों तक नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों की दुश्वारियां लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को बारिश के बावजूद लोग एजेंसियों में ऑफलाइन बुकिंग के लिए पहुंचे। हालांकि, उनकी संख्या बेहद मामूली रही। दून मार्ग, आशुतोषनगर, इंदिरानगर और भरत विहार स्थित एजेंसियों के कार्यालय में बुकिंग के अलावा पूछताछ के लिए भी लोगों को बारिश में आना-जाना दिखा। कॉर्मिशियल सिलेंडर के लिए भी खाद्य प्रतिष्ठान संचालक एजेंसियों में कर्मचारियों से बातचीत करते नजर आए। हालांकि, उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका, जिसके चलते वह बैरंग ही लौटने को मजब...