रामनगर, फरवरी 10 -- रामनगर। रामनगर के जंगल में एक हिरण के गर्दन में तार फंसा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यटक इसे कॉर्बेट नेशनल पार्क का बता रहे हैं, लेकिन पार्क प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो में झुंड में चरते हुए हिरणों में से एक हिरण के गर्दन पर तार फंसा दिखाई दे रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शिकार का प्रयास किया गया हो सकता है। पार्क के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि वीडियो की जानकारी ली गई है और वीडियो भी देखी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि वीडियो कहां का है, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट पार्क में हाईटैक तरीके से वन्यजीवों की सुरक्षा की जाती है और संदिग्ध लोगों की घुसपैठ असंभव है। वहीं, कॉर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.