रामनगर, दिसम्बर 12 -- रामनगर। संवाददाता कॉर्बेट के आस-पास मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। शीतकाल में कॉर्बेट व सटे जंगलों में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले अधिक आते हैं। इसको रोकने के लिए कॉर्बेट के रेंज स्तर पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों के साथ बैठकें आदि किया जा रहा है। शुक्रवार को रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि शीतकाल में बाघ व गुलदार का समागम काल होने से कारण मानव वन्यजीव संघर्ष अधिक होने की आशंका रहती है। ग्रामीण वन क्षेत्रों में जलौनी लकड़ी व चरापत्ती लाने के लिए जंगलों में जाते हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी रेंजों में इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। जगह-जगह फ्लैक्सी आदि भी लगाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...