हल्द्वानी, जून 15 -- रामनगर। कॉर्बेट में ढिकाला समेत अन्य जोनों में पांच माह के लिए रात्रि विश्राम को बंद कर दिया गया है। सोमवार को पर्यटकों के ठहरने वाले गेस्ट हाउसों पर नो एंट्री लगा दी गई है। अब कॉर्बेट में रात्रि विश्राम 15 नवंबर को खुलेगा। इसी के साथ कॉर्बेट में नाइट स्टे की व्यवस्थाएं पांच माह के लिए बंद कर दी गई है। ढिकाला, बिजरानी, झिरना व ढेला में 14 जून को रात्रि विश्राम के लिए गए पर्यटक 15 जून को वापस लौटे है। आखिरी दिन भी कैंटर से पर्यटकों ने ढिकाला जोन के दीदार किए। उसके बाद इस जोन में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट में रात्रि विश्राम पांच माह के लिए बंद कॉर्बेट में रात्रि विश्राम पांच माह के लिए बंद पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मानसून में पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में रहती है। नदी नाले...