रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर। कार्बेट के बिजरानी रेंज पश्चिमी बीट, मलानी ब्लॉक संख्या नौ में गश्त के दौरान एक मगरमच्छ मृत अवस्था में देखा गया। सोमवार को रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि मृत मगरमच्छ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। वहीं घटना के बााद डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उनके निर्देश पर मृत मगरमच्छ के शव के पोस्टमार्टम के लिए ढेला रेस्क्यू सेन्टर लाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों के पैनल ने उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित मानकों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम किया। मृत मगरमच्छ के विसरा परीक्षण के लिए सैम्पल लेकर उन्हें आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। मृत मगरमच्छ की मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.