कॉर्बेट में प्रशिक्षार्थी आईएफएस ने जाना वन्यजीव प्रबंधन
रामनगर, जून 9 -- रामनगर। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षार्थियों के एक दल ने मंगलवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर वन्यजीव प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और पर्यटन प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने पार्क के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वन संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को लालढांग क्षेत्र में ग्रासलैंड प्रबंधन, वन्यजीव आवास संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- कई राज्यों के प्रशिक्षु आईएफएस ने वन्यजीव प्रबंधन-संरक्षण की ली जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.