रामनगर, मार्च 2 -- रामनगर। होली के त्योहार पर हुड़दंग और शिकारियों की घुसपैठ की आशंका के चलते कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पार्क में पर्यटन गतिविधियां और जंगल सफारी आज और कल बंद रहेंगी, जो 5 मार्च की सुबह पुनः बहाल होंगी। ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि वन प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर उन्हें जंगलों में एंबुश (घेराबंदी) पर तैनात किया है। साथ ही, वनाग्नि को लेकर जागरूकता बढ़ाते हुए यूपी सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...