रामनगर, सितम्बर 27 -- रामनगर। कॉर्बेट में बारिश के चलते डे विजिट सफारी पर रोक लगा दी है। पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि लगातार बारिश से जंगल सफारी वाले मार्गों पर पानी भर गया है। इससे रविवार की सुबह गर्जिया, ढेला व झिरना में सफारी पर जाने वाली जिप्सियों को रोक दिया गया। बताया कि बारिश में जिप्सियों के फंसने की संभावनाएं रहती है। रात भर बारिश हुई तो सोमवार सुबह की पाली में जाने वाली जिप्सियों को भी नहीं जाने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...