हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड कॉर्पोरेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप सीजन-1 के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में एससीसी हल्द्वानी ने चारधाम क्रिकेटर टीम पर जीत दर्ज की। हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित मैच में चारधाम क्रिकेटर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। गौरव महरा ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। एससीसी हल्द्वानी की टीम ने 18.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रणदीप सिंह ने नाबाद 52 रन बनाए, जबकि दुष्यंत ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया। दुष्यंत को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। आयोजक निभांत सिंह मेहता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में मंगलवार 31 मार्च को पहला मैच मां बाराही और हरोर टीम के बीच और दूसरा मैच अल्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.