लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- सोमवार को मिल डायवर्जन मार्ग पर कॉरिडोर निर्माण के लिए शटरिंग सामग्री लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पास स्थित खुशबू आर्ट स्टूडियो की दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कॉरिडोर निर्माण कार्य के लिए शटरिंग सामग्री लेकर जा रही थी। इसी दौरान मिल डायवर्जन मार्ग पर स्थित खुशबू आर्ट स्टूडियो के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से दुकान की दीवार को नुकसान पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली को सीधा कराया गया और मार्ग से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.