कॉरिडोर नहीं, 50 एकड़ में बने बांके बिहारी का नया मंदिर; हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में उठी मांग
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में गोस्वामी सदस्यों द्वारा 50 एकड़ भूमि में नए मंदिर के निर्माण की मांग एक बार फिर उठाई गई। जिस पर समिति अध्यक्ष ने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताया। इसके अलावा आयकर को बचाने के लिए अगले चार माह आठ करोड़ रुपये व्यय करने पर भी चर्चा की गई। सुप्रीम अदालत के आदेश पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबन्धन के लिए गठित की गई उच्चाधिकार प्राप्त प्रबन्ध समिति की बैठक शहीद लक्ष्मण भवन के सभागार में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंदिर प्रबन्धन और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कई बिंदुओं मंथन किया गया। पूर्व में समिति के नामित गोस्वामी सदस्य हिमांशु गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.