मिर्जापुर, मई 28 -- विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर के गेट नंबर एक पुरानी वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मार्ग को 70 फीट चौड़ा बनवाया जाएगा, इसके लिए सड़क के दोनों तरफ स्थित मकानों और भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अबतक दो दर्जन से अधिक भू-स्वामियों ने भूमि अधिग्रहण किए जाने की स्वीकृति दे दी है। वहीं, शेष भू-स्वामियों से अनुमति लिया जाना शेष है। प्रशासन का कहना है कि अन्य भू-स्वामी भी सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि देने के लिए तैयार हो गए हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे तक 70 फीट चौड़ीकरण बनाया जाना है, जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को वाहन समेत आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। यह भी पढ़ें- तीन और पुराने मंदिरों का हुआ ध्वस्तीकरण सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रश...