जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारतीय कॉरपोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे और चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत शनिवार को अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में हुई। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्य अतिथि योगेश उपाध्याय ने कहा कि आज विश्व भारतीय प्रतिभा को सम्मान दे रहा है, लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव ने नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। उन्होंने बताया कि पहले मानव श्रम की जगह मशीनों ने ली और अब बुद्धिमत्ता के स्तर पर प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। यह बदलाव भविष्य में जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि एआई से व्यक्तिगत स्तर पर नवाचार बढ़ा है, लेकिन सामूहिक उपयोग से मौलिकता पर असर पड़ सकता है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.