जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटानगर रेलवे अस्पताल का विकास कॉरपोरेट अस्पताल की तर्ज पर करने की तैयारी है। दक्षिण पूर्व जोन ने टाटानगर रेलवे अस्पताल कायाकल्प योजना को मंजूरी दे दी है। इससे अस्पताल भवन एवं वार्ड के अलावा अन्य जगहों के सुधार पर रेलवे 1 करोड़ 87 लाख से ज्यादा राशि खर्च करने वाला है, ताकि कर्मचारियों व उनके आश्रितों को रेलवे अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत न हो। बताया जाता है कि खासमहल स्थित चक्रधरपुर मंडल के अनुमंडल अस्पताल में टाटानगर, बादामपहाड़, आदित्यपुर व गम्हरिया के करीब 10 हजार कर्मचारियों, उनके आश्रित एवं रिटायर रेलकर्मियों का इलाज होता है। रेलवे नेता शुरू से टाटानगर अस्पताल की स्थिति सुधारने की मांग कर रहे थे। अस्पताल केयर कमेटी के निरीक्षण में कई बार खामियों को उठाया गया था। सूचना के अनुसार, अस्पताल में सुधार होने के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.