नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय मार्केट में आने वाले टाइम में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में असली 'महायुद्ध' शुरू होने वाला है। दरअसल, दिग्गज देसी कंपनियों से लेकर विदेशी ब्रांड्स तक, सब एक से बढ़कर एक धांसू गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत हुंडई की सेकंड-जेन बेयॉन से होगी। यह इस साल की आखिरी तिमाही तक शोरूम्स में दस्तक दे सकती है। यह वेन्यू से ऊपर के सेगमेंट में होगी। इसमें बिल्कुल नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- FASTag को लेकर NHAI का फैसला, 1 अप्रैल से महंगा होगा हाइवे का सफरमहिंद्रा और टाटा करेगी धमाका अगला बड़ा धमाका महिंद्रा और टाटा मोटर्स की ओर से होने वाला है। साल 2027 की शुरुआत में महिंद्रा अपनी 'Vision S' कॉन्सेप्ट ...