लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सत्यम,शिवम और सुंदरम कॉम्पलेक्स के दुकानदारों की एक बैठक हुई। जिसमे नये संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया,जबकि उपाध्यक्ष अहद खान, सचिव पिंटू प्रसाद, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद एवं चंद्रशेखर आजाद समेत 15 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे रखा गया है। मौके पर अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि कॉम्पलेक्स के दुकानदारो की समस्या के समाधान के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि कॉम्पलेक्स के दुकानदारो को आपसी एकजुटता बनाये रखने की जरूरत है। मौके पर रमजान, छोटू अंसारी, सूर्य किशोर प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश ठाकुर, नवल प्रसाद, मुकेश यादव, मो कलीमुद्दिन अंसारी, असगर आलम व बसंत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.