हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र में कॉम्पलेक्स के केयरटेकर की सीढ़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब रात में केयरटेकर अपने कमरे की तरफ जाते हुए सीढ़ियां चढ़ रहा था। मृतक मूल रूप से चम्पावत के मादली का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार लोहरियासाल, मल्ला मुखानी निवासी 56 वर्षीय किशन सिंह खाती ऊंचापुल स्थित एक कॉम्पलेक्स में बतौर केयरटेकर तैनात थे। वह 10-12 सालों से लगातार यहां नौकरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किशन कॉम्पलेक्स में अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पांव फिसलने से वह सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर सीढ़ी के किनारे से गहरी चोट आ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें तत्काल डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचते ही किशन ने दम तोड़ दिया। किशन के पांच बच्चे हैं। एसओ मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.