मेरठ, अप्रैल 13 -- मुंबई में कॉमेडी सर्कस महासंग्राम-2011 में मेरठ के कलाकार राजीव कुमार उर्फ जूनियर सनी देओल ने बॉलीवुड़ अभिनेता सनी देओल की मिमक्री की तो शो में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्श्व गायिका आशा भोसले ने उन्हें शाबासी दी। इसके बाद आशा भोसले ने शो में 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को नजर नहीं चुराना सनम' गाना गुनगुनाया था। रविवार को आशा भोसले के निधन की खबर से राजीव कुमार स्तब्ध रह गए। कॉमेडी सर्कस महासंग्राम-2011 के उन पलों को याद करके राजीव कुमार की आंखें भीग गई। वह कहते हैं कि शो पूरा होने के बाद आशा भोसले ने कहा था कि अच्छी बात है कि ऐेसे भी कलाकार है जो बॉलीवुड कलाकारों की हू-ब-हू मिमक्री करते हैं।सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के निधन पर जताया शोकप्रख्यात फिल्म फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने भी सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसल...