नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- एमजी मोटर्स की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें ICE और EV दोनों तरह के मॉडल हैं। कंपनी के पास बड़ा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो है। कंपनी के लिए उसकी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पेट्रोल और डीजल इंजन से ज्यादा हैं। कंपनी के लिए विंडसर EV हर बार की तरह इस बार भी नंबर-1 रही। वहीं, उसकी एंट्री लेवल कार कॉमेट EV लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। कंपनी की हाल ही में लॉन्च टोमाहॉक EV को भी ग्राहकों को शानदार रिस्पॉनस मिला और ये टॉप-3 में जगह बनाने में कामयाब रही। चलिए एक बार कंपनी का सेल्स ब्रेकअप देखते हैं। MG मोटर्स का मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो विंडसर EV की अक्टूबर 2026 में 3,943 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2025 में इसकी 4,445 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 502 यूनिट...