नई दिल्ली, जुलाई 2 -- top 5 high paying jobs for commerce graduates : क्या आपको भी लगता है कि बीकॉम या बीबीए करने के बाद जिंदगी बस चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने, किसी बैंक में फाइलें खंगालने या फिर बीपीओ में कॉल उठाने के इर्द-गिर्द सिमट कर रह जाएगी? अगर आपका जवाब हां है, तो यकीनन आपको अपनी सोच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। अक्सर हमारे जहन में यही बात बैठा दी जाती है कि कॉमर्स के बाद बस गिने-चुने तीन-चार घिसे-पिटे रास्ते हैं। लेकिन आज के दौर में हकीकत इससे बेइंतहा अलग है। नए आंकड़े और एआई की आंधी ने पुराने सारे तौर-तरीकों को जड़ से हिला दिया है। अब जमाना उन नौकरियों का है जिनके बारे में शायद कोई कॉलेज आपको पढ़ाता ही नहीं, लेकिन उनकी सैलरी किसी टॉप एमबीए ग्रेजुएट को भी पछाड़ सकती है। जी हां, ऐसा मशहूर करियर मेंटॉर अंकुर वारिकू का कहना है। अपने हाल...