कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ पहुंच से दूर, घरेलू गैस के लिए भी भटक रहे हैं लोग
सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गैस संकट ने आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ा दी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। हर सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। जहां लोग घंटों इंतजार करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सप्लाई में कमी और मांग में अचानक बढ़ोतरी के कारण हालात बिगड़े हैं। ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शहर पहुंचने एवं शादी विवाह का सीजन रहने से दबाव और बढ़ गया है। पांच किलो गैस सिलेंडर व कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से परेशानी और गहरा गई है। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से लोगों की बढ़ी परेशानी महंगे सिलेंडर के कारण होटल और ढाबा संचालकों के अलावे छोटे व्यवसायों को चलाना मुश्किल हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.