पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मध्य पूर्व देशों के बीच चले युद्ध और तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की संकट के कारण गैस की कीमतों में वृद्धि हुई इसके कारण घरेलू गैस के साथ कॉमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चतरा में 700 गैस सिलेंडरों बैकलॉगगैस की किल्लत होटलों और रेस्टोरेंट में गैस की जगह पर कोयले की उपयोग बढ़ गया है। इसके कारण कोयले की कीमत के साथ लकड़ी की जलावन की कीमत प्रति किलोग्राम 4 से 5 रुपए बढ़ गया है। बाजार में कोयला पहले 8 रुपये से लेकर 11 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा था। जलवान की लकड़ी 7 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था लेकिन अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कोयला की किस्म के अनुसार 10 से 15 रुपए प्रति किलोग्राम जबकि लकड़ी 8 से 11 रुपए प्रति किलोग्र...