महोबा, मार्च 11 -- महोबा, संवाददाता। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर दिखने लगा है। गैस एजेसिंयों में कॉमर्शियल सिलेंडर पर रोक के कारण व्यापारी घरेलू सिलेंडर खपा रहे है ढाबा आदि में सिलेंडर के स्थान पर अब कोयले की भट्टी धधकने लगी है। बड़े व्यापारी गैस की किल्लत को देखते हुए आर्डर लेने से मना कर रहे है। शादियों में भी गैस संकट को लेकर असर दिखने लगा है। शहर में इन दिनों गैस संकट का असर दिखने लगा है। फार्स्ट फूड की दुकानों में घरेलू सिलेंडर खपाए जा रहे है। होटल कारोबारी प्रभात अग्रवाल का कहना है कि दो दिन के लिए ही गैस शेष बची है। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने से आने वाले दिनों के आर्डर लेने से मना कर दिया है। दो दिन के लिए ही गैस शेष बची है। गैस संकट से व्यापार बाधित हो रहा है। शहर में पटरी पर चाट, समोसा सहित अन्य पटरी दुकानों...