मेरठ, मार्च 17 -- वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल ने डीएम डॉ. वीके सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता संज्ञान में लाते हुए कहा कि इससे औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। श्रमिकों, मजदूरों को पर्याप्त काम देने में उद्यमी असमर्थ है। उद्योगों को वित्तीय हानि हो रही है। जिससे करोड़ों रुपये का एमएसएमई उद्योग, व्यवसाय प्रभावित होगा। इसके अलावा सकार को विभिन्न वैधानिक योगदानों के रूप में राजस्व की भी भारी हानि होगी। डीएम से उद्योगों के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता करानी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...