लखीमपुरखीरी, मई 3 -- जंग की तपिश का असर मैगलगंज कस्बे का तोहफ़ा कहे जाने वाले मशहूर रसगुल्ले (गुलाब ज़ामुन) पर भी साफ दिखने लगा है। खीरी जिले के मैगलगंज में अपने स्वाद के लिए मशहूर गुलाब ज़ामुन की मिठास महंगाई के कारण अब फीकी पड़ रही है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सरकार द्वारा भारी बढ़ोत्तरी होने के बाद कारोबारियों ने मजबूरी में गुलाब ज़ामुन की संख्या और कीमत दोनों में बदलाव कर दिया है। पहले जहां एक मटकी में करीब 40 गुलाब ज़ामुन मिलते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 30 रह गई है। साथ ही, एक गुलाब ज़ामुन की कीमत भी 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये हो गई है। यह भी पढ़ें- व्यावसायिक सिलेंडर महंगा होने का होटल, रेस्टोरेंट पर असर मिठाई व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। आपको बतादें कि मैगलगंज के गुलाब ज़ामुन न सिर्फ स्थानीय ...