जमुई, अप्रैल 2 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि वैश्विक हालातों के प्रभाव के बीच जिले में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। पहले से ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत झेल रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी अब कोयले की बढ़ती कीमतों ने और बढ़ा दी है। बाजार में कोयला 400 से 600 रुपये प्रति बोरा तक बिक रहा है, जो पहले की तुलना में लगभग दोगुना है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण कई होटल संचालक अब कोयले पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन इसके महंगे होने से उनके संचालन पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके बावजूद ग्राहकों को राहत देते हुए जमुई के मिठाई दुकानदारों ने अब तक अपने उत्पादों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।एक होटल के संचालक गोलू कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने से काम करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कोयले का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, लेकिन इसक...