फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बाद शुरु हुई घरेलू एवं कामर्शियल सिलेंडरों की अनउपलब्धता लोगों को परेशानी में डाल रखा है। जिससे आम आदमी के साथ ही होटल व रेस्टारेंट संचालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। धीरे-धीरे घरेलू सिलेंडर की आमद नार्मल होने के बाद अब कामर्शियल सिलेंडरों की भी आमद शुरू हो चुकी है। जिसको बुक करने के साथ ही डीएसी नंबर बताने के बाद यह उपलब्ध हो सकेगा। कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही छोटे दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन हाल ही में कामर्शियल सिलेंडरों की खेप आना शुरू हुई तो व्यवसाईयों में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कामर्शियल सिलेंडर न मिल पाने की स्थिति में कई व्यवसाईयों ने डीजल भट्ठियों के साथ ही कोयला भट्ठियों क...