लखनऊ, मार्च 11 -- कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत के कारण बाजार में कोयला और लकड़ी की बिक्री बढ़ गई है। फुटकर बाजार में कोयला 45 रुपये किलो और लकड़ी 200-250 रुपये प्रतिकुंतल भाव में बिक रही है। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही ढाबा और ठेले पर खानपान और चाय विक्रेताओं को काफी दिक्कत हो रही है। पिछले सप्ताह लकड़ी 180-200 रुपये कुंतल भाव था, लेकिन अब 200-250 रुपये कुंतल भाव हो गया है। वहीं, कोयला मंडी के कारोबारी राजू ने बताया कि 40 रुपये किलो बिकने वाला कोयला 45 रुपये किलो हो गया है। उन्होंने बताया कि यदि जल्द हालत सामान्य नहीं हुए तो दाम बढ़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया...