कौशाम्बी, मार्च 30 -- नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर तीन निवासी सुनील मौर्य पुत्र ननका मौर्य यूपीएससी परीक्षा पास कर कॉमर्शियल टैक्स अफसर बन गए हैं। उन्होंने परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह जानकारी जब परिवार सहित अन्य लोगों को हुई तो सुबह से ही उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया‌। वहीं कुछ दूर के रिश्तेदारों सहित जानने-पहचाने वालों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दी‌। बता दें कि सुनील मौर्य के पिता ननका मौर्य सिराथू में ही चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। सुनील मौर्य ने सिराथू के एसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज से 2014 में हाईस्कूल व 2016 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई प्रयागराज से कर रहे थे। सुनील अपने घर में सबसे बड़े बेटे हैं। इनसे छोटा एक भाई व एक बहन भी हैं, जो इन दिनों घ...