पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ जाने से ढाबा, कैटरिंग और होटल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। पहले से ही मुश्किल से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है, उपर से दाम बढ़ जाने से इसका असर व्यवसाय पर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। दूसरी ओर शादी-विवाह में कैटरिंग का काम करने वाले लोग भी इससे पूरी तरह से परेशान हो गए हैं। 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पलामू में फिलहाल 3247 रुपए हो गया है जबकि पांच किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 891 रुपए में बेचा जा रहा है। भारत खुशी गैस के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि पहले ही कॉमर्शियल गैस की किल्लत से होटल संचालक परेशान थे। एजेंसियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे व्यवसायियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.