हाथरस, अप्रैल 2 -- हाथरस। बीते एक महीने से ईरान-इजरायल के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते चलते घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट बना होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से रेस्टोरेंट, होटल, हलवाई, फास्ट फूड कारोबारियों के साथ ही नाश्ता विक्रेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार द्वारा एक अप्रैल से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 195 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। गैस की किल्लत के बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नाम बढ़ने से लोगों कारोबारियों की मुश्किल और बढ़ गई है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला बोल दिया था। बीते एक महीने से खाड़ी के देशों में जंग छिड़ी हुई है। इस भीषण जंग के चलते खाड़ी के देशों से आने वाले पेट्रोलियम पद...