कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में एक बार फिर 53.50 रुपये की बढ़ोतरी होने से व्यापारियों में नाराजगी है। लगातार बढ़ रही कीमतों के वजह से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई और फास्ट फूड कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। होटल, रस्टोरेंट व ढाबे के व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि मार्च से जून तक चार बार कीमतों में वृद्धि हो चुकी है, जिससे कारोबार की लागत लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से होटल व्यवसायी परेशानमहंगाई और बाजार पर असर महंगाई के कारण पहले से ही बाजार में ग्राहकों की संख्या कम है। ऐसे में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से छोटे और मध्यम कारोबारियों के सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि खाद्य सामग्री, बिजली और अन्य खर्चों में पहले ...